देश की खबरें | महिला कम उपयोग में लाई गई उपचार पद्धति से मां बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडाणु के कम संख्या में होने की समस्या का सामना कर रही 32 वर्षीय एक महिला अपेक्षाकृत कम उपयोग में लाई गई उपचार की पद्धति से मां बनी है। एक निजी संस्था ने यहां यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर अंडाणु के कम संख्या में होने की समस्या का सामना कर रही 32 वर्षीय एक महिला अपेक्षाकृत कम उपयोग में लाई गई उपचार की पद्धति से मां बनी है। एक निजी संस्था ने यहां यह जानकारी दी।

संस्था ने बताया कि इससे पहले महिला सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) के जरिए गर्भधारण करने की कई बार नाकाम कोशिश कर चुकी थी।

सीड्स ऑफ इनोसेंस की निदेशक एवं सह संस्थापक डॉ गौरी अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में युवतियों में अंडाणुओं की कम संख्या होना एक आम समस्या है और यहां आने वाली हर पांचवीं महिला में यह समस्या है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि 27 साल की युवतियां भी गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं।

संस्था ने एक बयान में बताया कि पटना की महिला और उसके पति पिछले आठ वर्षों से माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे थे और जब अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (इंट्रायूटेराइन इनसेमिनेशन) जैसी सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी सहित सभी विकल्प विफल हो गए, तो उनका दिल टूट गया।

संस्था ने एक बयान में कहा कि चिकित्सक ने ‘ओवैरियन रिजुवनेशन थेरेपी’ का इस्तेमाल किया, जो कि कम उपयोग की गई प्रौद्योगिकी है।

बयान में कहा गया है कि इस पद्धति से इलाज के बाद महिला ने इस महीने की शुरूआत में एक बच्ची को जन्म दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड