देश की खबरें | कोविड-19 के मरीज को दिए जाने वाले इंजेक्शन को ऊंचे दाम पर बेचने के लिए महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले के उल्हासनगर में कथित तौर पर कोविड-19 के मरीजों को दिए जाने वाले एक इंजेक्शन को ऊंचे दाम पर बेचने के लिए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 24 जुलाई ठाणे जिले के उल्हासनगर में कथित तौर पर कोविड-19 के मरीजों को दिए जाने वाले एक इंजेक्शन को ऊंचे दाम पर बेचने के लिए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

महाराष्ट्र खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम गहलोत ने कहा, राज्य में बह रही है उलटी गंगा, दबाव के बाद राज्यपाल ने बदला फैसला.

एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एफडीए के दल ने नीता पंजवानी के घर पर बृहस्पतिवार शाम को छापा डाला।

अधिकारी ने कहा कि टॉसिलिजुमाब एकटेमरा इंजेक्शन का दाम 40,545 रुपये लिखा था लेकिन आरोपी उसे साठ हजार रुपये में बेच रही थी।

यह भी पढ़े | बिहार: दरभंगा में बाढ़ के चलते लोगों को रोड़ के किनारे रहना पड़ रहा है : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “वह इंजेक्शन को बिना डॉक्टर के परामर्श के बेच रही थी। हमने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता, औषधि एवं कॉस्मेटिक्स कानून और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।”

टॉसिलिजुमाब एकटेमरा इंजेक्शन कोविड-19 के मरीज को दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\