Rajasthan: जहरीला पदार्थ खाने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई.

(Photo : X)

जयपुर, 18 अप्रैल : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार इन तीनों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि नागावाडा गांव में काजल (36) उसकी बेटी तमन्ना (12), बेटे हार्दिक (7) की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने पर तीनों को उपचार के लिये अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई. यह भी पढ़ें : पहले चरण में उत्तर बंगाल में तीन संसदीय क्षेत्रों में मतदान, कूचबिहार पर सभी की नजर

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. अहमदाबाद से पीहर पक्ष वालों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा. उन्होंने बताया कि महिला का पति विदेश में मजदूरी करता है. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश