देश की खबरें | सीएए के समर्थन से मतुआ समुदाय के नेता शांतनु ठाकुर को मोदी सरकार में दूसरा कार्यकाल मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बनगांव लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने भाजपा नेता एवं उत्तर 24 परगना जिले में पिछड़े मतुआ समुदाय के प्रमुख नेता शांतनु ठाकुर को रविवार को नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, नौ जून पश्चिम बंगाल के बनगांव लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने भाजपा नेता एवं उत्तर 24 परगना जिले में पिछड़े मतुआ समुदाय के प्रमुख नेता शांतनु ठाकुर को रविवार को नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

ठाकुर 2019 से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के प्रबल समर्थक रहे हैं और उनका कहना है कि यह मतुआ समुदाय के सदस्यों को ‘‘कानूनी नागरिकता’’ प्रदान करेगा।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हमलों को दरकिनार करते हुए सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में मतुआ समुदाय के बीच भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। 42 वर्षीय ठाकुर पहली बार 2019 में बनगांव निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य बने थे।

ठाकुर के परिवार की सदस्य और मतुआ समुदाय की उनकी प्रतिद्वंद्वी नेता ममताबाला ठाकुर 2015 के उपचुनाव में बनगांव सीट से चुनी गई थीं, लेकिन 2019 में शांतनु से चुनाव हार गईं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल नेता मंजुल कृष्ण ठाकुर के बेटे शांतनु ठाकुर ने 2015 में राजनीति में प्रवेश किया, तब उन्होंने भाजपा की टिकट पर बनगांव लोकसभा उपचुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे।

इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में ठाकुर ने लोकसभा चुनाव जीता और इस बार भी अपनी सीट जीतने में कामयाब रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर