खेल की खबरें | हरमनप्रीत और रिचा की पारियों से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 122 रन बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरमनप्रीत कौर (39) और रिचा घोष (24) की उम्दा पारियों और दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्षा से प्रभावित 14 ओवर के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 122 रन बनाए।

सिलहट, छह मई हरमनप्रीत कौर (39) और रिचा घोष (24) की उम्दा पारियों और दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्षा से प्रभावित 14 ओवर के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 122 रन बनाए।

डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत बांग्लादेश को 125 रन का लक्ष्य मिला।

बारिश के कारण विलंब से शुरुआत और फिर एक घंटे से अधिक समय तक मैच रोके जाने के कारण ओवरों की संख्या को घटाया गया।

अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हरमनप्रीत ने रिचा के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंद में 44 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

इस जोड़ी ने बारिश के खलल के बाद आक्रामक तेवर दिखाए और अपनी साझेदारी के दौरान आठ चौके और एक छक्का जड़ा।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा (02) का विकेट गंवा दिया जो शोरिफा खातून की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर रितु मोनी को कैच दे बैठीं।

डी हेमलता (22) ने दो छक्कों और दो चौकों के साथ आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन मारूफा अख्तर ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया।

भारत का स्कोर जब 5.5 ओवर में दो विकेट पर 48 रन था तब बारिश के कारण एक घंटे से अधिक समय तक खेल रोकना पड़ा।

मैच दोबारा शुरू होने पर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (22) ने चौका जड़ा लेकिन इसके बाद राबिया खान की गेंद पर बोल्ड हो गईं।

रिचा और हरमनप्रीत ने इसके बाद भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। राबिया ने रिचा को शोर्ना अख्तर के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

हरमनप्रीत अंतिम ओवर में रन आउट हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू