खेल की खबरें | आरसीबी की कप्तानी में बदलाव के साथ हमें 2016 सत्र जैसा कोहली देखने को मिल सकता है : गावस्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मानते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का कप्तान बदलने से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को विराट कोहली का 2016 सत्र जैसा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है जिसमें उन्होंने 900 से ज्यादा रन बनाये थे।

मुंबई, 26 मार्च पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मानते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का कप्तान बदलने से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को विराट कोहली का 2016 सत्र जैसा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है जिसमें उन्होंने 900 से ज्यादा रन बनाये थे।

रविवार को जब आरसीबी आईपीएल 15 के शुरूआती मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलने उतरेगी तो कोहली के सभी के आकर्षण का केंद्र होंगे, हालांकि इस बार वह बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के एक एपिसोड ‘गेमप्लान’ में बात करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘‘इस समय हम नहीं जानते कि कोहली फिर कप्तानी संभालेंगे या नहीं। कभी कभार जब खिलाड़ी को कप्तानी के बोझ से राहत मिलती है तो वह अच्छा प्रदर्शन करता है क्योंकि वह अन्य 10 खिलाड़ियों के बारे में नहीं सोच रहा होता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप कप्तान होते हो तो आप 10 अन्य खिलाड़ियों के बारे में सोच रहे होते हो और कभी कभार अपनी टीम के अन्य सदस्यों के बारे में भी, उनकी फॉर्म या उनकी खराब फॉर्म और वे क्या चीजें सही नहीं कर रहे, वे ये सही कब करेंगे, यह टीम के लिये अच्छा होगा, के बारे में सोच रहे होते हो। ’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘इस सत्र में हमें 2016 के सत्र का कोहली देखने को मिल सकता है जिसमें उन्होंने आईपीएल सत्र में करीब 1000 रन बना लिये थे। ’’

कोहली पिछली बार 2012 में आरसीबी के कप्तान नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी से लेकर कप्तानी संभाली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू