देश की खबरें | सर्वश्रेष्ठ बनने के लिये एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना अहम : हार्दिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह का मानना है कि पिछले साल एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब से उनकी टीम की उपलब्धियों की नींव पड़ी और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिये यह खिताब बरकरार रखना अहम होगा ।

नयी दिल्ली, एक मार्च भारतीय पुरूष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह का मानना है कि पिछले साल एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब से उनकी टीम की उपलब्धियों की नींव पड़ी और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिये यह खिताब बरकरार रखना अहम होगा ।

भारतीय टीम ने पिछले साल एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधे पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया । इसके अलावा एफआईएच प्रो लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया ।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का अगला सत्र चीन में आठ से 17 सितंबर तक खेला जायेगा ।

हार्दिक ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिये टीम ने उस टूर्नामेंट को स्प्रिंगबोर्ड की तरह लिया । हम इस बार भी खिताब बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है और इस सफर में यह महत्वपूर्ण कदम है ।’’

हार्दिक ने कहा ,‘‘ चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी शानदार टूर्नामेंट था । हम नये मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन की शैली के अनुरूप ढल रहे थे और स्वर्ण पदक इसका परिचायक है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी