देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव में विजेताओं को मिले औसतन 25.23 प्रतिशत वोट : एडीआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव में विजेताओं को कुल पंजीकृत मतों में से औसतन 25.23 प्रतिशत वोट मिले।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर बिहार विधानसभा चुनाव में विजेताओं को कुल पंजीकृत मतों में से औसतन 25.23 प्रतिशत वोट मिले।

यह बात चुनाव अधिकार समूह ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की एक रिपोर्ट में कही गई है।

यह भी पढ़े | Jharkhand: पत्नी ने पति की हत्या के लिए दी 5 लाख की सुपारी, पुलिस ने ऐसे बचाई जान.

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में मतदान हुआ था जिसमें राजग को बहुमत मिला।

एडीआर ने एक बयान में कहा कि विजेताओं को कुल पंजीकृत मतों में से औसतन 25.23 प्रतिशत वोट मिले।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस का पीएम पर निशाना, कहा-प्रधानमंत्री की नीतियां कृषि क्षेत्र को नष्ट करने पर तुली हुई हैं, वे आभासी छवि से बाहर निकल कर ध्यान दें.

इसने कहा कि बिहार में इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में विजेताओं को कुल पंजीकृत मतों में से औसतन 25.09 प्रतिशत वोट मिले थे।

एडीआर ने कहा कि तीन विजेताओं को 200 से भी कम मतों से जीत मिली है।

इसने कहा कि 243 विजेताओं में से 26 महिलाएं हैं और इनमें से सबको 27 प्रतिशत तथा इससे अधिक मत मिले।

विधानसभा चुनाव 2020 में पड़े 4,21,37,619 मतों में से 7,06,252 (1.68 प्रतिशत) वोट नोटा के लिए पड़े। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में पड़े 3,81,20,124 मतों में से 9,47,279 (2.48 प्रतिशत) वोट नोटा के लिए पड़े थे।

निर्वाचन आयोग कोई उम्मीदवार पसंद नहीं होने की स्थिति में ईवीएम में ‘नोटा’ का बटन दबाने का विकल्प 2013 में लेकर आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\