Kane Williamson: केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी, राष्ट्रीय अनुबंध भी ठुकराया

केन विलियमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को विस्तार देने के लिये 2024 . 25 के लिये राष्ट्रीय अनुबंध ठुकरा दिया है और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी है.

Kane Williamson (Photo: @BLACKCAPS)

क्राइस्टचर्च, 19 जून: केन विलियमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को विस्तार देने के लिये 2024 . 25 के लिये राष्ट्रीय अनुबंध ठुकरा दिया है और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी है. टी20 विश्व कप से न्यूजीलैंड के अप्रत्याशित रूप से ग्रुप चरण से ही बाहर होने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह घोषणा की. यह भी पढ़ें: Kane Williamson Steps Down as NZ White-Ball Captain: केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की वाइट बॉल की कप्तानी, केंद्रीय अनुबंध लेने से भी किया इनकार

विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘ सभी प्रारूपों में टीम को आगे ले जाना मेरा जुनून रहा है और मैं आगे भी योगदान देते रहना चाहता हूं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन इस सत्र में विदेश में खेलने के मौकों के कारण मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध नहीं ले सकूंगा.’’

न्यूजीलैंड को जनवरी में बहुत कम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना है. दिसंबर 2022 में टेस्ट कप्तानी छोड़ने वाले विलियमसन इस दौरान तीनों प्रारूप खेलने के लिये उपलब्ध होंगे. 33 वर्ष के इस धुरंधर ने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड के लिये खेलना मेरे लिये खास है और टीम के लिये योगदान देने की मेरी ख्वाहिश जस की तस है. क्रिकेट के बाहर मेरी जिंदगी हालांकि बदल गई है. परिवार के साथ अधिक समय बिताना , उनके साथ देश विदेश में अनुभव का लुत्फ उठाना मेरे लिये अधिक महत्वपूर्ण है.’’

न्यूजीलैंड टीम को क्रिसमस से पहले आठ टेस्ट खेलने हैं जिनमें भारत दौरा और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला शामिल है.

जनवरी में यूएई आईएलटी20, दक्षिण अफ्रीका की एसए20, आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, बांग्लादेश की बीपीएल होने वाली है. इसके बाद फरवरी मार्च में पाकिस्तान में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी होगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध लेने वाले खिलाड़ियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिये उपलब्ध रहना होगा.

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ स्कॉट वीनिंक ने कहा कि विलियमसन को परिवार समेत दूसरी चीजों के लिये समय निकालने का अधिकार है.

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें जनवरी में अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना है और उसके अलावा वह न्यूजीलैंड के लिये खेलने के लिये उपलब्ध रहेगा. आम तौर पर हम अपने केंद्रीय अनुबंध को लेकर काफी सख्त रहते हैं लेकिन हमें अपने महानतम बल्लेबाज के लिये यह अपवाद सहर्ष स्वीकार कर सकते हैं.’’

विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिये 100 टेस्ट, 165 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं. वह 2015 और 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप फाइनल तक पहुंचने वाली टीम में थे और पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विजेता टीम के कप्तान रहे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट