Ind vs NZ 2nd Test: कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बायीं कोहनी की तकलीफ फिर उभरने के कारण भारत के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहा दूसरा और आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे . उनकी जगह टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे . विलियमसन को यह चोट पिछले एक साल से परेशान कर रही है .

केन विलियमसन (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 3 दिसंबर : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बायीं कोहनी की तकलीफ फिर उभरने के कारण भारत के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहा दूसरा और आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे . उनकी जगह टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे . विलियमसन को यह चोट पिछले एक साल से परेशान कर रही है . कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कानपुर टेस्ट के दौरान चोट फिर से उभर आई और अभी तक ठीक नहीं हो सकी है .इसी वजह से उन्हें बाहर रखने का फैसला लेना पड़ा .

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसे बार बार उभरने वाली चोट से निपटना केन के लिये आसान नहीं है . हम साल भर इससे बचाव में कामयाब रहे और टी20 विश्व कप में भी . लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में अधिक बल्लेबाजी करनी पड़ती है जिससे चोट फिर उभर आई है .’’ यह भी पढ़ें : India vs New Zealand Live: मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को 3 झटके तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोटिल

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी भी चोट ठीक नहीं हुई है . कानपुर टेस्ट तो उसने खेल लिया लेकिन यहां नहीं खेल सकेगा . यह साल चोट की वजह से उसके लिये कठिन रहा और अब हमें ऐसी रणनीति बनानी होगी कि चोट बार बार उसे परेशान नहीं करे . उसे आराम की जरूरत है .’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\