खेल की खबरें | एफआईएच प्रो लीग में एशियाई खेलों के लिये नये संयोजन आजमायेंगे : मनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस साल एशियाई खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि इसकी तैयारी के लिये एफआईएच प्रो लीग में नये संयोजनों को आजमाया जायेगा ।

बेंगलुरू, तीन जनवरी इस साल एशियाई खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि इसकी तैयारी के लिये एफआईएच प्रो लीग में नये संयोजनों को आजमाया जायेगा ।

मनप्रीत की अगुवाई में भारत ने तोक्यो में 41 साल में पहला ओलंपिक पदक जीता था । भारतीय टीम को कांस्य पदक मिला था ।

उन्होंने कहा ,‘‘एशियाई खेल इस साल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा ।इसमें प्रतिस्पर्धा काफी कठिन होगी क्योंकि हर टीम स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक का टिकट कटाना चाहेगी ।’’

एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होंगे और स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम सीधे ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करेगी । भारत ने जकार्ता में 2018 में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था ।

एफआईएच प्रो लीग भुवनेश्वर में फरवरी में खेली जायेगी जिसमें भारत का सामना स्पेन, जर्मनी, अर्जेंटीना और इंग्लैंड से होगा ।

मनप्रीत ने कहा ,‘‘ यह साल काफी रोमांचक होगा जिसमें एक के बाद एक टूनार्मेंट होने हैं । फरवरी में एफआईएच प्रो लीग खेली जायेगी । हम दो साल बाद भुवनेश्वर में खेलेंगे । एफआईएच प्रो लीग से हमें एशियाई खेलों से पहले अच्छा अभ्यास मिलेगा । इसमें हम अलग अलग संयोजन आजमा सकेंगे ।’’

भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में राष्ट्रीय शिविर में भाग लेंगे ।

मनप्रीत ने कहा ,‘‘ दस दिन का ब्रेक अच्छा रहा जिसमें हमने अपने परिवार के साथ समय बिताया । हम मानसिक रूप से तरोताजा होकर शिविर में पहुंचेंगे । इसमें पिछले साल के प्रदर्शन का आकलन करके आगे के लिये रणनीति भी तैयार करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\