देश की खबरें | क्या प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे को पूरा करेंगे: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमरावती दौरे के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को उन पर कटाक्ष किया और पूछा कि क्या वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के बहुप्रतीक्षित वादे को पूरा करेंगे?

नयी दिल्ली, दो मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमरावती दौरे के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को उन पर कटाक्ष किया और पूछा कि क्या वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के बहुप्रतीक्षित वादे को पूरा करेंगे?

विपक्षी पार्टी का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के अमरावती में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले आया है, जहां वह 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें ग्रीनफील्ड राजधानी शहर का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूछा कि सरकार ने जाति जनगणना की घोषणा के साथ कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ के दृष्टिकोण को लागू करना शुरू कर दिया है, तो क्या वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के बहुप्रतीक्षित वादे को भी पूरा करेगी।

रमेश ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री) मार्च 2014 में तिरुपति में भी यही वादा किया था।’’

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इसके अलावा, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में की गईं कई अन्य प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं हुई हैं - जिसमें कडप्पा स्टील प्लांट, दुग्गीराजुपटनम पोर्ट, काकीनाडा पेट्रो कॉम्प्लेक्स और राज्य के लिए एक कृषि विश्वविद्यालय शामिल हैं।’’

रमेश ने कहा, ‘‘वे दस साल तक इन पर पैर पीछे खींचते रहे। क्या वे आखिरकार इन्हें पूरा करेंगे?’’

केंद्र ने बुधवार को घोषणा की कि जाति गणना अगली जनगणना का हिस्सा होगी, जिसमें आजादी के बाद पहली बार जाति विवरण शामिल किया जाएगा। कांग्रेस ने जाति जनगणना के सरकार के फैसले का श्रेय अपनी दबाव नीति को दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\