एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | टेक्सास के नये आव्रजन कानून के तहत प्रवासियों की वापसी को स्वीकार नहीं करेंगे: मेक्सिको

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने टेक्सास राज्य को नए सख्त आव्रजन कानून को लागू करने की अनुमति दे दी है। रिपब्लिकन गर्वनर ग्रेग एबॉट इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।

विदेश की खबरें | टेक्सास के नये आव्रजन कानून के तहत प्रवासियों की वापसी को स्वीकार नहीं करेंगे: मेक्सिको
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उच्चतम न्यायालय ने टेक्सास राज्य को नए सख्त आव्रजन कानून को लागू करने की अनुमति दे दी है। रिपब्लिकन गर्वनर ग्रेग एबॉट इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।

यह कानून टेक्सास पुलिस को अवैध तरीके से सीमा पार करने के मामले में संदिग्ध प्रवासियों को गिरफ्तार का अधिकार प्रदान करता है। हिरासत में लिए गए प्रवासी या तो अमेरिका छोड़ने के न्यायाधीश के आदेश पर सहमत हो सकते हैं या उन पर अवैध प्रवेश के आरोपों में मुकदमा चल सकता है।

मेक्सिको के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘वह टेक्सास राज्य से वापसी को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।’’

मेक्सिको की सरकार ने यह भी कहा है कि उसे मेक्सिकन नागरिकों के अलावा किसी और को स्वीकारने की जरूरत नहीं है।

उच्चतम न्यायालय ने एक खंडित फैसले में टेक्सास राज्य को कानून लागू करने की अनुमति दे दी जिसमें पुलिस को अवैध तरीके से सीमापार करने के आरोपी प्रवासियों को गिरफ्तार करने के व्यापक अधिकार दिए गए हैं।

इस आदेश में बाइडन प्रशासन के इस आपातकालीन सुझाव को खारिज कर दिया गया कि यह कानून संघीय प्राधिकार का स्पष्ट उल्लंघन है और इससे आव्रजन कानून में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाएगी।

कानून में हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि राज्य छोड़ने के आदेश के बाद प्रवासी कहां जा सकते हैं। कानून में कहा गया है कि प्रवासी यदि मेक्सिको के नागरिक नहीं हैं तो उन्हें अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर स्थित बंदरगाहों पर भेजा जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).