देश की खबरें | सही समय पर सही जवाब देंगे : लावेपोरा मुझभेड़ पर उपराज्यपाल ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीनगर में दिसंबर में हुए लावेपोरा मुठभेड़ के संबंध में तथ्यों का अध्ययन करने के बाद ‘उचित उत्तर’ देंगे। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, सात जनवरी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीनगर में दिसंबर में हुए लावेपोरा मुठभेड़ के संबंध में तथ्यों का अध्ययन करने के बाद ‘उचित उत्तर’ देंगे। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था।

उन्होंने कहा कि वह प्राप्त तथ्यों का अध्ययन कर रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सभी तथ्य आ रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका अध्ययन कर रहा हूं। सही समय पर हम आपको सही उत्तर देंगे।’’

पत्रकार ने उनसे सवाल किया था कि क्या सरकार लावेपोरा मुठभेड़ मामले की जांच का आदेश देगी और शवों को उनके परिवारों को सौंपेगी। परिवार शवों को वापस करने और मुठभेड़ की जांच की मांग कर रहे हैं।

सुरक्षा बलों ने कहा कि मुठभेड में तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। लेकिन उनके परिवारों का दावा है कि मुठभेड़ में मारे गए युवक आतंकवादी नहीं थे।

सिन्हा ने कहा कि अगर कोई संदेह है तो जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जम्मू-कश्मीर संवेदनशील केन्द्र शासित प्रदेश है। मुझे लगता है कि बेहद सूक्ष्म संतुलन बनाकर रखना होगा।’’

जम्मू-कश्मीर में 4जी सेवा बहाली के संबंध में सवाल करने पर उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘एक समिति इसपर विचार कर रही है। आशा करते हैं कि निकट भविष्य में सुखद सूचना मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड