देश की खबरें | कांग्रेस आलाकमान को संतोषजनक जवाब देंगे: जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्‍य सचेतक महेश जोशी ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी की ओर से जारी ‘कारण बताओ नोट‍िस’ का ‘‘संतोषजनक जवाब’’ देंगे।

जयपुर, 27 सितंबर राजस्‍थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्‍य सचेतक महेश जोशी ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी की ओर से जारी ‘कारण बताओ नोट‍िस’ का ‘‘संतोषजनक जवाब’’ देंगे।

उन्‍होंने साथ ही कहा कि उन्हें पार्टी का नोट‍िस अभी नहीं म‍िला है।

जोशी ने पार्टी द्वारा नोट‍िस जारी क‍िए जाने के बारे में सवाल किए जाने पर यहां कहा, ‘‘नोट‍िस मेरे हाथ में अभी आया नहीं है। मैंने भी सुना है कि नोट‍िस जारी हुआ है। आश्‍चर्य की बात है कि नोटिस मुझे (अभी) मिला नहीं है और यह मीडिया को मिल गया है, लेकिन चलो कोई बात नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम (कांग्रेस अध्यक्ष) सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सिपाही हैं। सत्य और न्याय के ल‍िए पहले भी लड़े हैं, आगे भी लड़ेंगे। पार्टी के हित में जो भी ठीक समझेंगे, वह करेंगे।’’

उन्‍होंने कहा कि वह नोट‍िस का ‘‘पूरे सम्मान के साथ संतोषजनक जवाब आलाकमान को भेजेंगे।’’

कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने मंगलवार रात को राजस्थान के मंत्रियों शांति धारीवाल और महेश जोशी तथा पार्टी के नेता धर्मेंद्र राठौड़ को उनकी ‘‘घोर अनुशासनहीनता’’ के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे 10 दिन के भीतर यह बताने के लिए कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

ये नोटिस तब भेजे गए हैं जब इससे पहले पार्टी पर्यवेक्षकों मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने तीनों पर ‘घोर अनुशासनहीनता’ का आरोप लगाते हुए पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपनी लिखित रिपोर्ट सौंपी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now