देश की खबरें | केंद्र में विपक्षी दलों के गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे: जंयत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने रविवार को कहा कि केंद्र में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सरकार बनने पर सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा।

मेरठ (उप्र), सात जनवरी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने रविवार को कहा कि केंद्र में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सरकार बनने पर सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा।

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक रालोद द्वारा साईं धाम कॉलोनी मैदान में आयोजित युवा संसद में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, "अगर केंद्र में ‘इंडिया’ की सरकार बनेगी तो सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे।"

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगा।

चौधरी ने युवाओं से 2024 में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर भर्ती योजना को ही खत्म नहीं किया जाएगा, बल्कि नौजवानों को प्राथमिकता से रोजगार भी दिया जाएगा।

चौधरी ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, "आज कुछ लोग कहते हैं कि एक आदमी ही देश को चला रहा है, लेकिन देश में इतने काबिल युवा हैं जो उनसे अच्छा देश चलाएंगे। इनको आगे आना होगा।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए रालोद प्रमुख ने कहा, "लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं और मोदी जी बीच (समुद्र तट) का आनंद ले रहे हैं। कौन कहता है मोदी जी अकेले हैं। उनके साथ तो मेकअप वाले, कैमरा वाले, भाषण लिखने वालों की फौज रहती है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकारियों को जनहित के काम नहीं करने दे रही है और उन्हें 2047 में ‘विकसित भारत’ के खोखले सपने में लगाया जा रहा है।

चौधरी ने कहा कि सरकार को नौकरी का कैलेंडर जारी करना चाहिए ताकि युवा पहले से ही तैयारी कर ले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू