जरुरी जानकारी | अपनी आर्थिक योजना पर आगे बढ़ना जारी रखेंगेः ब्रिटिश प्रधानमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनकी सरकार अचानक कर कटौती की घोषणा के पहले इसके लिए एक जमीन तैयार कर सकती थी।
इसके साथ ही उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनकी सरकार अचानक कर कटौती की घोषणा के पहले इसके लिए एक जमीन तैयार कर सकती थी।
एक महीना पहले ही प्रधानमंत्री पद संभालने वालीं ट्रस ने 'बीबीसी' के साथ बातचीत में कहा कि ब्रिटेन इस समय बेहद ही उथल-पुथल भरे वक्त से गुजर रहा है लेकिन उनकी सरकार की नीतियां लंबी अवधि में 'उच्च वृद्धि और निम्न कर' वाली अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेंगी।
ट्रस की अगुवाई वाली सरकार ने गत 23 सितंबर को 45 अरब पौंड की कर कटौती वाले एक राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद डॉलर के मुकाबले पौंड स्टर्लिंग की कीमत में बड़ी गिरावट आई है जिससे वित्तीय बाजारों में खासी बेचैनी है।
ऐसी स्थिति में बैंक ऑफ इंग्लैंड को दखल देने के लिए आगे आना पड़ा और उसने बॉन्ड की पुनर्खरीद की घोषणा कर दी। इसके अलावा आने वाले समय में ब्याज दरें भी बढ़ाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
इस बारे में पूछे जाने पर ट्रस ने कहा, ‘‘मैंने उस घटना से सीखा है। भविष्य में मैं इसका ध्यान रखूंगी कि फैसले की जमीन तैयार कर ली जाए।’’
इसके साथ ही ट्रस ने कहा कि ब्रिटेन की आर्थिक समस्याएं मुद्रास्फीति में वैश्विक स्तर पर आई तेजी का ही हिस्सा हैं और यूक्रेन पर रूस के हमले से ईंधन कीमतों में आए उछाल ने भी इसमें भूमिका निभाई है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग के साथ मिलकर यह घोषणा की है कि 23 नवंबर को एक मध्यम-अवधि वाली आर्थिक योजना पेश की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)