विदेश की खबरें | विकीलीक्स के संस्थापक को ब्रिटेन में नहीं मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डिस्ट्रिक्ट जज वेनेसा बाराएत्सर ने असांजे को जेल में ही रखने का आदेश देते हुए अमेरिकी अधिकारियों की उस अपील को भी विचारार्थ रखा जिसमें असांजे को प्रत्यर्पित नहीं किये जाने के फैसले पर फिर से विचार का अनुरोध किया गया है।

डिस्ट्रिक्ट जज वेनेसा बाराएत्सर ने असांजे को जेल में ही रखने का आदेश देते हुए अमेरिकी अधिकारियों की उस अपील को भी विचारार्थ रखा जिसमें असांजे को प्रत्यर्पित नहीं किये जाने के फैसले पर फिर से विचार का अनुरोध किया गया है।

करीब एक दशक पहले गोपनीय सैन्य दस्तावेजों के विकीलीक्स द्वारा प्रकाशन को लेकर जासूसी के आरोपों का सामना करने के लिये असांजे को अमेरिका भेजे जाने संबंधी वहां के अधिकारियों की याचिका को न्यायाधीश ने सोमवार को खारिज कर दिया था।

न्यायाधीश ने स्वास्थ्य आधार पर प्रत्यर्पण से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिका में जेल की सख्त परिस्थितियों के दौरान 49 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई के अपनी जान लेने की भी आशंका है।

न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि असांजे के “फरार होने का जोखिम” है और यह यकीन करने की वाजिब वजह हैं कि रिहा करने पर वह अदालत में वापस नहीं आएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\