देश की खबरें | दिल्ली में तैनात रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की नाबालिग बेटी ने की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रांतीय राजधानी में शनिवार दोपहर बाद रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या का पुलिस ने कुछ ही देर में खुलासा करते हुए नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 29 अगस्त प्रांतीय राजधानी में शनिवार दोपहर बाद रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या का पुलिस ने कुछ ही देर में खुलासा करते हुए नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का दावा है कि मानसिक तनाव से गुजर रही बेटी ने अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद के हाथ को ब्लेड से काट लिया।

यह भी पढ़े | Unlock 4 Guidelines: अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

उन्होंने बताया कि बच्ची निशानेबाज है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और ब्लेड बरामद कर लिया है।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने शनिवार शाम पत्रकारों को बताया, ‘‘सूचना आयी थी कि आर.डी. बाजपेयी जो दिल्ली में रेलवे में कार्यरत है उनका परिवार यहां रहता है और यहां पर दो शव मिले थे। सूचना मिली थी कि किसी ने उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है। पत्नी का नाम मालिनी बाजपेयी और बेटे का नाम शरद था। जांच के बाद यह पता चला कि यह घटना गोली मारकर हुई थी और बेटे को सिर में गोली लगी थी और मां को भी गोली लगी थी।''

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

उन्होंने बताया, ‘‘जब पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की गयी तो यह बात प्रकाश में आयी कि इनकी बेटी जो नाबालिग है उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने मां और भाई दोनों को गोली मारी है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हो गया है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ में उसने (बेटी) ने यह भी बताया कि उसने अपने को रेजर से काटा है, रेजर भी बरामद हो गया है। उसके दाहिने हाथ में रेजर से काटने के निशान थे, जिसपर उसने पट्टी बांधी हुई है।’’

पांडेय ने आगे बताया, ‘‘पूछताछ से किशोरी के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आयी है। उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सारी पूछताछ उसके नाना और रिश्तेदारों के समक्ष हुई है। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थीं।’’

पांडेय ने बताया कि किशोरी ने अपने घर के बाथरूम में जैम से ''डिस्कवालीफाइड ह्यूमन'' लिखा है और उस शीशे पर भी गोली मारी है।

पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘किशोरी ने बताया कि उसने पांच गोलियां लोड की थी, जिसमें से एक शीशे में मारी।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिये पुलिस के अधिकारियों की छह टीमें बनायी गयी थी, इसके अलावा फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों का भी सहारा लिया गया।

गौरतलब है कि राजधानी के अतिविशिष्ठ इलाके गौतमपल्ली में शनिवार दोपहर बाद दिल्ली में तैनात रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

यह इलाका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां पर आसपास मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पत्नी का नाम मालिनी (करीब 45 वर्ष) है जबकि बेटे का नाम शरद (20) है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड