देश की खबरें | नवी मुंबई में बिल्डर की हत्या के मामले में पत्नी और कार चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने 14 जनवरी को सीवुड्स में एक बिल्डर की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और कार चालक को गिरफ्तार किया है। बिल्डर, सीवुड्स स्थित अपने कार्यालय में मृत मिला था।

ठाणे, 15 जनवरी नवी मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने 14 जनवरी को सीवुड्स में एक बिल्डर की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और कार चालक को गिरफ्तार किया है। बिल्डर, सीवुड्स स्थित अपने कार्यालय में मृत मिला था।

पुलिस उपायुक्त (जोन आई) विवेक पंसारे ने संवाददाताओं को बताया कि मनोज कुमार रामनारायण सिंह (39) की उनकी पत्नी पूनम सिंह (34) और उनके कार चालक राजू उर्फ शमशुल अबुहुरेरा खान (22) ने मिलकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पूनम और खान के बीच कथित संबंध था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपराध के सबूत नष्ट करने के लिए कार्यालय में लगे सीसीटीवी उपकरण को भी नुकसान पहुंचाया था।

अधिकारी के मुताबिक, ‘‘दोनों को 14 जनवरी को हुई हत्या के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। बिल्डर कई कानूनी मामलों में फंसा हुआ था, जिसकी वजह से दोनों को कमाई के नुकसान की आशंका थी। बिल्डर मनोज के सिर और चेहरे पर लोहे की छड़ों से वार कर उसकी हत्या की गई थी।’’

उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को 18 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और एनआरआई थाने में दर्ज मुकदमे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\