देश की खबरें | श्रावस्ती में सिरफिरे युवक ने विधवा से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा के साथ शुक्रवार को गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया तथा बाद में महिला के चेहरे व सिर पर चोटें पहुंचाई।

पुलिस के अनुसार सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा के साथ शुक्रवार को गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया तथा बाद में महिला के चेहरे व सिर पर चोटें पहुंचाई।

उन्होंने बताया कि चोट के कारण महिला अपनी आंखों से देख नहीं पा रही है और पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित महिला अपने घर से करीब 200 मीटर दूर एक घर से खाना लेने गयी थी और वहां रह रहे युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि युवक ने महिला के साथ मारपीट की है जिससे उसकी आंखों व सिर पर चोटें आई हैं।

मौर्य ने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार दुष्कर्मी सिरफिरे हमलावर युवक की दिमागी हालत खराब है और पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज हेतु शुक्रवार देर रात बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया। पीड़िता की आंख का इलाज बहराइच में भी संभव नहीं था इसलिए शनिवार को उसे लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज भेजा गया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल