देश की खबरें | कोविड-19 के मरीजों के नामों का खुलासा क्यों किया जाए : बंबई उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूछा कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के नाम का खुलासा क्यों किया जाना चाहिए और कहा कि यह मुद्दा ऐसे मरीजों की निजता के अधिकार से जुड़ा है।

मुंबई, 10 जुलाई बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूछा कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के नाम का खुलासा क्यों किया जाना चाहिए और कहा कि यह मुद्दा ऐसे मरीजों की निजता के अधिकार से जुड़ा है।

न्यायमूर्ति ए ए सैयद और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने दो लोगों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के नामों का खुलासा करने का आग्रह किया गया, ताकि उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके और दूसरों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़े | भारत स्वच्छ ऊर्जा के लिए सर्वाधिक आकर्षक वैश्विक बाजार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

कानून की छात्रा वैष्णवी घोलवे और सोलापुर के एक किसान महेश गाडेकर ने यह जनहित याचिका दायर की है।

जनहित याचिका में कहा गया है कि जब जीवन के मौलिक अधिकार और स्वस्थ जीवन जीने के अधिकार का निजता के मौलिक अधिकार से टकराव होता है तो अदालत को यह देखने की जरूरत है कि इनमें से किन अधिकारों से जनता के हितों पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़े | ICSE Board 10th 12th Result 2020 Declared: CISCE 10वीं 12वीं के नतीजे जारी, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर करें चेक.

पीठ ने कहा, ‘‘कोविड-19 से पीड़ित व्यक्ति की पहचान का खुलासा करने में किस हद तक जाया जा सकता है? निजता का अधिकार इसमें जुड़ा है। अधिकारी किसी के संक्रमित पाए जाने पर किसी विशेष स्थान या इमारत को निषिद्ध क्षेत्र के तौर पर घोषित करते हैं, ताकि लोगों को इसके बारे में पता चल सके।’’

अदालत ने कहा, ‘‘क्या यह पर्याप्त नहीं है? आप क्यों जानना चाहते हैं कि कौन-सा व्यक्ति संक्रमित पाया गया है?’’

उच्च न्यायालय ने इस याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से भी जवाब मांगा।

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए वकील आदित्य ठक्कर ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड-19 मरीजों के नाम घोषित नहीं किए जा सकते क्योंकि ऐसा करने से उनके प्रति लोग अनुचित सोच रख सकते हैं।

हालांकि याचिकाकर्ता के वकील विनोद संगवीकार ने दलील दी कि आईसीएमआर के ये दिशा-निर्देश केवल उन लोगों के लिए हैं जिनकी मौत कोविड-19 से हुई है।

पीठ मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद करेगी। इसने महाराष्ट्र सरकार को याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\