देश की खबरें | नीतीश के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है : राजद ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविवार को सवाल किया कि मुख्यमंत्री के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है और इनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार बड़ी बात क्यों नहीं लगती है ?

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 22 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविवार को सवाल किया कि मुख्यमंत्री के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है और इनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार बड़ी बात क्यों नहीं लगती है ?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकुट मणि, जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।

यह भी पढ़े | Love jihad Law: लव जिहाद कानून की मांग पर BJP शासित राज्यों पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- अंतर-धार्मिक विवाह का विरोध करने वाले पहले संविधान पढ़ें.

राजद नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक पत्रकार द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी को यह कहते देखा गया कि उच्च न्यायालय ने इस मामले को खारिज किया और उच्चतम न्यायालय में उनके पक्ष को नहीं सुना गया है और जब तारीख आयेगी, तब वह अपना पक्ष रख्रेंगे, इसमें क्या बड़ी बात है ।

बहरहाल, तेजस्वी ने कहा, ‘‘ इनकी निष्कपटता देखिए। कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार कोई बड़ी बात नहीं।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद सरोजनी नगर मार्केट में बड़ी तादात में खरीददारी करने पहुंचे लोग, देखें वीडियो.

राजद ने अधिकारिेक ट्वीट में सवाल किया कि नीतीश के नवरत्नों में सभी अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है ?

पार्टी ने कहा कि इनके मंत्रियों से करोड़ों के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछो तो कहते हैं कि भ्रष्टाचार बड़ी बात नहीं ।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘नीतीश कुमार नीत सरकार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ख़बरदार अगर कोई नैतिकता, सुशासन और लोकलाज की बात करेगा।’’

उन्होंने कहा था कि बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी