देश की खबरें | राजस्थान में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस और अन्य दल चुप क्यों है : भोला सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद डॉ. भोला सिंह ने दलितों पर कथित अत्याचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को सवाल खड़ा किया कि भाजपा शासित राज्यों में जो नेता दलित अत्याचारों पर दौरा करने जाते हैं, वो चुप क्यों हैं जबकि दलित अत्याचारों की घटनाएं राजस्थान में घटित हो रही है।

जयपुर, 14 जुलाई भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद डॉ. भोला सिंह ने दलितों पर कथित अत्याचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को सवाल खड़ा किया कि भाजपा शासित राज्यों में जो नेता दलित अत्याचारों पर दौरा करने जाते हैं, वो चुप क्यों हैं जबकि दलित अत्याचारों की घटनाएं राजस्थान में घटित हो रही है।

उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि ‘‘ दुर्भाग्य की बात है जो नेता चाहे वो कांग्रेस के हों या अन्य दलों के ,जो अपने आप को दलितों, महिलाओं का मसीहा बताते हैं और कोई घटना किसी भाजपा शासित प्रदेश में होती है तो एक झुंड बनाकर खडे़ हो जाते है..घटना हो गई.. झूठी घटनाओं को भी घटना बनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन राजस्थान में अब दिन प्रतिदिन घटनाएं हो रही है.. कहां पर कांग्रेस पार्टी है.. कहां पर बहुजन समाज पार्टी है..कहां पर भीम दल पार्टी है।’’

भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा,’’कांग्रेस पार्टी के नेता जो अपने आप को दलितो का मसीहा बताते है.. जो किसी भी खबर पर राहुल गांधी की चमचागिरी में लग जाते है आज वो कहां हैं … कोई घटना अगर उत्तर प्रदेश में हो जाये तो झूठी घटना पर प्रियंका गांधी वहां पहुंच जाती हैं... कितनी बार प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने दलितों का दुख जानने के लिये राजस्थान का दौरा किया। कितनी बार कांग्रेस के नेता आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘कितनी बार अन्य दलों के नेता जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ देश और विकास के विरोध एक समूह बनाते है... आज वे सभी नेता कहां हैं.. उनको राजस्थान नहीं दिखता है क्या, वो इस देश में राजस्थान को नहीं मानते या राजस्थान के दलितों को दलित नहीं मानते ?’’

सिंह ने कहा राजस्थान में दलित और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और कांग्रेस सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में असफल रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता से दलितों को चुनाव जीतने के लिये वोट बैंक माना है लेकिन उनकी सुरक्षा करने में असफल रही है।

सिंह ने आरोप लगाया कि दलित लोगो को मोदी सरकार की ओर लागू की गई दलित कल्याण योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। भोला सिंह ने अपने दौरे के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू