देश की खबरें | भाजपा नेता खुद बारां क्यों नहीं जाते: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां में दो नाबालिग बहनों से कथित दुष्कर्म को लेकर मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधा और उन्हें कहा कि वे खुद वहां जाकर हकीकत से रूबरू क्यों नहीं होते।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां में दो नाबालिग बहनों से कथित दुष्कर्म को लेकर मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधा और उन्हें कहा कि वे खुद वहां जाकर हकीकत से रूबरू क्यों नहीं होते।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प पाए गए COVID19 पॉजिटिव: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने कहा,' भाजपा नेताओं को बारां का दौरा नहीं करने के लिए राहुल व प्रियंका गांधी पर सवाल उठाने के बजाय, खुद वहां जाकर हकीकत को जानना चाहिए।'

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: भदोही में 14 साल की दलित लड़की की सिर कुचल कर की गई हत्या, 3 गिरफ्तार.

उल्लेखनीय है कि राज्य के बारां शहर की दो नाबालिग बहनें 19 सितंबर को घर से गायब हो गयीं थी, जिन्हें 22 सितंबर को कोटा से बरामद किया गया। बयान दर्ज करने के बाद इन लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों ने अपने 164 के बयानों में किया स्पष्ट कि उनसे कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। दोनों के चिकित्सकीय परीक्षण में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मुख्य विपक्ष दल भाजपा इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रहा और सवाल उठा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी बारां क्यों नहीं आते।

गहलोत ने कहा,' राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मुख्य विपक्ष दल के नेताओं के रूप में उत्तर प्रदेश के हाथरस गए लेकिन उन्हें रोक दिया गया जो इस बात का संकेत है कि वहां कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है।'

गहलोत ने पीटीआई से कहा,' राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमारे शब्दों व रिपोर्ट पर भरोसा करते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसे अमित शाह व धर्मेंद्र प्रधान राज्य में बारां या किसी भी और जगह खुद क्यों नहीं जाते ताकि वहां की वास्तविकता जान सकें। हम उन्हें अनुमति देंगे और जरूरत पड़ने पर भाजपा नेताओं को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट