जरुरी जानकारी | यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में दो प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर लगभग दो प्रतिशत घट गई। मांग में गिरावट के बीच डीलरों के पास भंडार को कम करने के लिए कंपनियों ने आपूर्ति घटा दी, जिसके चलते थोक बिक्री कम हुई।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर लगभग दो प्रतिशत घट गई। मांग में गिरावट के बीच डीलरों के पास भंडार को कम करने के लिए कंपनियों ने आपूर्ति घटा दी, जिसके चलते थोक बिक्री कम हुई।

उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में डीलरों के भेजी गई कुल यात्री वाहनों की खेप पिछले महीने सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत घटकर 3,52,921 इकाई रही। यह आंकड़ा अगस्त 2023 में 3,59,228 इकाई था।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 17,11,662 इकाई हो गई। यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 15,66,594 इकाई था।

पिछले महीने स्कूटर की थोक बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 6,06,250 इकाई हो गई, जो अगस्त 2023 में 5,49,290 इकाई थी।

कंपनियों से डीलरों को मोटरसाइकिल की आपूर्ति पिछले महीने आठ प्रतिशत बढ़कर 10,60,866 इकाई रही, जो अगस्त 2023 में 9,80,809 इकाई थी।

पिछले महीने कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 69,962 इकाई हो गई, जो एक साल पहले 64,944 इकाई थी।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ''देश में त्योहार शुरू होने के साथ वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसे केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-ड्राइव और प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजनाओं की हाल की घोषणाओं से भी बढ़ावा मिलेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड