जरुरी जानकारी | घरेलू बाजार में थोक बिक्री अगस्त में नौ प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 3,59,228 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 3,59,228 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अगस्त 2022 में विनिर्माताओं द्वारा डीलरों को 3,28,376 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 1,81,825 इकाई हो गई।

यात्री कार की बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 1,20,031 इकाई रह गई, जो पिछले साल समान अवधि में 1,33,477 इकाई थी। वैन की थोक बिक्री भी 12,236 इकाइयों से घटकर 11,859 इकाई रह गई।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पिछले महीने यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों की अगस्त महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई।’’

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 64,763 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 38,369 इकाई थी। अगस्त में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15,66,594 इकाई रही, जो अगस्त 2022 में 15,57,429 इकाई थी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के स्तर पर ही रही।’’

अगस्त 2023 में उद्योग जगत में वाणिज्यिक वाहन खंड में भी अच्छी वृद्धि देखी गई।

यात्री वाहन खंड में मारुति सुजुकी इंडिया की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 1,56,114 रही, जो पिछले महीने समान अवधि में 1,34,166 इकाई थी। प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया की थोक बिक्री 53,830 रही, जो अगस्त 2022 में 49,510 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स