देश की खबरें | जो भी भाजपा की विफलताओं को उजागर करता है, उन्हें निशाना बनाया जाता है: बीआरएस नेता कविता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने सोमवार को कहा कि जो लोग भाजपा की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं, उन पर हमला किया जा रहा है।
हैदराबाद, 12 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने सोमवार को कहा कि जो लोग भाजपा की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं, उन पर हमला किया जा रहा है।
‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाला’ मामले में सीबीआई द्वारा कविता से पूछताछ करने के एक दिन बाद बीआरएस नेता का यह बयान आया है।
‘तेलंगाना जागृति राज्य समिति’ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने मीडिया के एक वर्ग की यह कहते हुए आलोचना की कि ‘‘चौथा स्तंभ (प्रेस) एक निजी स्तंभ बन गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जो कोई भी भाजपा की विफलताओं को उजागर करता है, उन पर हमला किया जा रहा है। चुनिंदा जानकारियां साझा करके चरित्र हनन किया जाता है। वे मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’
बीआरएस नेता ने कहा, ‘‘अगर वे हमला करते हैं तो कौन हारेगा? हो सकता है कि ‘विपक्ष’ हार जाए। लेकिन,असल में जनता हारेगी। हमारी (तेलंगाना जागृति) जैसी संस्थाओं पर लोगों को स्थिति से अवगत कराने की जिम्मेदारी है।’’
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने रविवार को बीआरएस की विधान परिषद सदस्य के. कविता से ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाले’ के सिलसिले में पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)