देश की खबरें | जो मांगेगा उसी को राष्ट्रपति चुनाव में वोट दूंगा : शिवपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में उसी उम्मीदवार को वोट देंगे जो उनसे वोट मांगने आएगा।

लखनऊ, पांच जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में उसी उम्मीदवार को वोट देंगे जो उनसे वोट मांगने आएगा।

यादव ने यह भी कहा कि वह जिसे वोट देंगे वह जीत जाएगा।

जसवंत नगर सीट से सपा विधायक यादव ने इटावा में संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने संबंधी एक सवाल पर कहा "मैं उसी उम्मीदवार को वोट दूंगा जो मुझसे वोट मांगेगा।"

उन्होंने कहा "पिछले चुनाव में रामनाथ कोविंद ने मुझसे खुद वोट मांगा था और दो बार मुझे फोन भी किया था। वह चुनाव जीत भी गए थे। इस बार भी मैं जिसे वोट दूंगा वह जीत जाएगा।"

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि उन्होंने अपने संगठन को मजबूत बनाने पर काम शुरू कर दिया है।

इस सवाल पर कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कितने सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी, यादव ने कहा "सभी 80 सीटों पर नहीं, मगर वहां उम्मीदवार जरूर उतारेंगे जहां हम जीत सकते हैं।"

शिवपाल सिंह यादव ने हाल में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ा था।

अगस्त 2018 में सपा से अलग होने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

यादव खुद भी फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू