विदेश की खबरें | देउबा से मिले डब्ल्यूएचओ प्रमुख, कोविड-19 के खिलाफ नेपाल की जंग की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की और कोविड-19 के खिलाफ नेपाल के राष्ट्रव्यापी अभियान की तारीफ की।

काठमांडू, 22 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की और कोविड-19 के खिलाफ नेपाल के राष्ट्रव्यापी अभियान की तारीफ की।

इस मुलाकात के दौरान, हिमालयी देश और संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।

गेब्रेयेसस तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर बृहस्पतिवार को काठमांडू पहुंचे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने सुचारु प्रबंधन के साथ, अधिकतर पात्र लोगों का कोविड टीकाकरण करने के लिए देउबा की तारीफ की।

प्रधानमंत्री के प्रेस समन्वयक गोविंदा पेरियार ने बताया कि देउबा से मुलाकात में गेब्रेयेसस ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं बचाव की नेपाल सरकार की रणनीति को प्रभावी करार दिया।

पेरियार के मुताबिक, बैठक में डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बच्चों का टाइफाइड रोधी टीकाकरण शुरू करने के लिए नेपाल सरकार का शुक्रिया अदा किया। नेपाल यह पहल करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश है।

उन्होंने कहा, “गेब्रेयेसस ने कम समय में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने सहित अन्य स्वास्थ्य पैमानों पर नेपाल द्वारा की गई प्रगति को भी सराहा।”

पेरियार के अनुसार, बैठक में देउबा ने गेब्रेयेसस को बताया कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कई योजनाएं पेश की हैं। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में नेपाल को दिए गए सहयोग के लिए डब्ल्यूएचओ का आभार भी जताया।

देउबा ने कहा कि नेपाल सरकार स्वास्थ्य कर्मियों के क्षमता निर्माण सहित अन्य पहलुओं पर बहुपक्षीय सहयोग के लिए तैयार है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बृहस्पतिवार को नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री बिरोध खातिवाड़ा के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने हिमालयी देश और संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की थी, जिसमें कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\