देश की खबरें | केदारनाथ में उतरते समय हेलीपैड से टकरा कर हेलीकॉप्टर 270 डिग्री मुड़ गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के केदारनाथ में 31 मई को उतरते समय थम्बे एविएशन का एक हेलीकॉप्टर ‘हेलीपैड’ से टकरा कर उछल गया और 270 डिग्री मुड़ गया। इसके बाद, डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के पायलटों को उस वक्त सावधानी बरतने को कहा है जब कभी उतरने के दौरान पीछे से तेज गति से हवा बह रही हो। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह जून उत्तराखंड के केदारनाथ में 31 मई को उतरते समय थम्बे एविएशन का एक हेलीकॉप्टर ‘हेलीपैड’ से टकरा कर उछल गया और 270 डिग्री मुड़ गया। इसके बाद, डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के पायलटों को उस वक्त सावधानी बरतने को कहा है जब कभी उतरने के दौरान पीछे से तेज गति से हवा बह रही हो। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि 31 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे थम्बे एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक बेल 407 हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय अनियंत्रित हो गया।
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर अस्थिर हालत में हेलीपैड की ओर आया और इसे स्पर्श करने के दौरान हेलीकॉप्टर जमीन से जोर से टकराया, कुछ ऊपर उठ गया और इसके बाद 270 डिग्री मुड़ गया, दोबारा जमीन पर जोर से टकराते हुए उतरा।
डीजीसीए ने घटना के बाद एक परामर्श जारी है जिसमें इसने कहा है कि पायलटों को हेलीकॉप्टर उतारने के दौरान, खासतौर पर श्री केदारनाथ हेलीपैड पर, पीछे से तेज गति से हवा बहने पर सावधानी बरतनी चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)