देश की खबरें | जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो स्वयं प्रजनन दर घटेगी: नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केवल कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित कर प्रजनन दर को कम किया जा सकता है।

पटना, 12 जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केवल कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित कर प्रजनन दर को कम किया जा सकता है।

'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ठोस कानून के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिये अगर सिर्फ आप कानून बनाकर उसका उपाय करेंगे तो ये संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, '' सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं जब पूरी तरह शिक्षित होंगी तो अपने आप प्रजनन दर घट जायेगी। इसमें किसी भी समुदाय को

लेकर बातचीत न हो। हम कानून के पक्ष में नहीं हैं। अलग-अलग राज्य के लोगों की अपनी सोच है, वे अपने ढंग से जो चाहें करें।''

समान नागरिक सहिंता को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि सिर्फ यही कानून क्यों बल्कि शराबबंदी भी देशभर में होनी चाहिए।

बिहार बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, '' जब से हमारी सरकार बनी है, तब से हम इसे लेकर गंभीर हैं। हमने हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का

जायजा लिया है। हमने जिलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिये हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड