जरुरी जानकारी | व्हील्स इंडिया अपने तमिलनाडु के नए संयंत्र से विदेशी बाजारों को करेगी आपूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी व्हील्स इंडिया लिमिटेड अपने तमिलनाडु के नए ढलवा (कास्ट) एल्युमीनियम पहिया संयंत्र से विदेशी बाजारों को आपूर्ति करेगी। टीवीएस समूह की कंपनी ने हाल ही राज्य के थेरवॉय कड़िगई में यह संयंत्र चालू किया है।

चेन्नई, 30 अक्टूबर वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी व्हील्स इंडिया लिमिटेड अपने तमिलनाडु के नए ढलवा (कास्ट) एल्युमीनियम पहिया संयंत्र से विदेशी बाजारों को आपूर्ति करेगी। टीवीएस समूह की कंपनी ने हाल ही राज्य के थेरवॉय कड़िगई में यह संयंत्र चालू किया है।

व्हील्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने कहा, ‘‘ मुझे इसी महीने व्हील्स इंडिया के कास्ट एल्युमीनियम पहिया संयंत्र शुरू करने की खुशी है। शुरुआत में इस संयंत्र से सिर्फ निर्यात किया जाएगा। बाद में यह घरेलू और निर्यात दोनों मांग की पूर्ति करेगा। हमने इस संयंत्र में 177 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

कंपनी के इस संयंत्र की वार्षिक क्षमता 7.50 लाख पहियों का उत्पादन है।

राम ने कहा कि कंपनी इस संयंत्र से अमेरिका को एल्युमीनियम पहियों का निर्यात शुरू करेगी।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

किसी नए पूंजीगत व्यय की योजना के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ नया पूंजीगत खर्च 72 करोड़ रुपये होगा। इसका बड़ा हिस्सा 41 करोड़ रुपये पवन चक्की क्षेत्र को जाएगा। यह खर्च चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक किए जाने का अनुमान है।’’

राम ने कहा कि कंपनी यूरोप, उत्तर अमेरिका, अमेरिका और ब्राजील के बाजारों के लिए पवन चक्की के कलपुर्जों का निर्माण ओर आपूर्ति करती है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की आधे से अधिक आय औद्योगिक कलपुर्जों के लिए उत्पादन से हुई है। इसमें रेलवे, पवन चक्की और इंजीनियरिंग उत्पाद का अहम योगदान है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7.43 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी की आय 510.84 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\