जरुरी जानकारी | व्हॉट्सएप ने मार्च में 47 लाख भारतीय खातों पर लगाई रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हॉट्सएप ने मार्च में 47 लाख से अधिक भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। यह संख्या फरवरी के 45 लाख से अधिक खातों से ज्यादा है।

नयी दिल्ली, एक मई मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हॉट्सएप ने मार्च में 47 लाख से अधिक भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। यह संख्या फरवरी के 45 लाख से अधिक खातों से ज्यादा है।

व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि मार्च, 2023 में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 47 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई गई। इसके पहले फरवरी में 45 लाख, जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर, 2022 में 37 लाख खातों पर रोक लगाई गई थी।

व्हॉट्सएप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि नवगठित शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) से मार्च के महीने में उसे तीन आदेश मिले थे जिनका उसने अनुपालन किया। हालांकि, सोशल मीडिया मंच ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक मार्च से लेकर 31 मार्च के दौरान कुल 47,15,906 खाते प्रतिबंधित किए गए। इनमें से 16,59,385 खाते व्हॉट्सएप ने उपयोगकर्ताओं से कोई शिकायत मिले बगैर अपने स्तर पर ही कार्रवाई करते हुए हटाए।

रिपोर्ट कहती है कि मार्च, 2023 में व्हॉट्सएप को कुल 4,720 शिकायतें मिली थीं जिनके आधार पर 585 खातों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

व्हॉट्सएप ने कहा, ‘‘हम सभी शिकायतों पर कदम उठाते हैं, बशर्ते वह पिछली शिकायत की नकल न हो। शिकायत के आधार पर किसी खाते पर रोक लगाई जाती है या पहले प्रतिबंधित किए जा चुके खाते को बहाल किया जाता है।’’

सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के मुताबिक, 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट जारी करनी होती है। इस रिपोर्ट में उन्हें मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का ब्योरा देना होता है।

सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी खबरों एवं गलत सूचनाओं के अलावा नफरत फैलाने वाले बयानों के प्रसार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने हाल ही में जीएसी व्यवस्था लागू की है जहां पर उपयोगकर्ता इन मंचों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायतें कर सकते हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड