देश की खबरें | रिश्तेदारों को ‘गुपचुप’ मिलने की क्या जरूरत? शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात पर नाना पटोले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की पुणे में अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की पृष्ठभूमि में राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि जब दोनों नेता रिश्तेदार हैं, तो उन्हें “गुप्त रूप से” मिलने की क्या जरूरत थी।

मुंबई, 14 अगस्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की पुणे में अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की पृष्ठभूमि में राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि जब दोनों नेता रिश्तेदार हैं, तो उन्हें “गुप्त रूप से” मिलने की क्या जरूरत थी।

आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि शरद पवार और अजित पवार के बीच ऐसी मुलाकातें लोगों में भ्रम पैदा करती हैं।

कांग्रेस, शरद पवार की राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) राज्य में विपक्षी महा विकास अघाडी (एमवीए) के घटक हैं।

शरद पवार और राकांपा के बागी विधायकों के धड़े के प्रमुख अजित पवार ने शनिवार को पुणे में एक व्यवसायी के आवास पर मुलाकात की, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

पटोले ने कहा, “शरद पवार और अजीत पवार के बीच ऐसी बैठकों से लोगों में भ्रम फैल गया। अगर रिश्तेदार हैं तो छिप-छिपकर क्यों मिलते हैं? कार की सीट पर मुंह क्यों छिपाते हैं?”

वह अजित पवार के एक कार में व्यवसायी के आवास से बाहर निकलने और शरद पवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बचने की कोशिश करने के दृश्यों का जिक्र कर रहे थे।

पटोले ने कहा, “हमने अपने नेता राहुल गांधी को इन घटनाक्रमों के बारे में सूचित कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान भी इन घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस मुद्दे पर यहां मुंबई में विपक्षी गुट इंडिया की आगामी बैठक में भी चर्चा की जाएगी।”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

पटोले ने कहा, “ठाकरे के साथ मेरी बैठक के दौरान, हमने इस बैठक (पवारों के बीच) पर भी चर्चा की।”

शरद पवार ने सोमवार को कहा कि भतीजे अजित पवार के साथ उनकी मुलाकात को लेकर विपक्षी महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन में कोई भ्रम नहीं है।

राकांपा अध्यक्ष ने बारामती में संवाददाताओं से कहा, “एमवीए एकजुट है और हम 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी गुट इंडिया की अगली बैठक सफलतापूर्वक आयोजित करेंगे।”

पटोले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्य सरकार के “भ्रष्टाचार”, किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों और किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने को उजागर करने के लिए तीन से 17 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में पैदल मार्च का आयोजन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी