खेल की खबरें | मेजबान के खिताब नहीं जीत पाने का कलंक धोने उतरेगा वेस्टइंडीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले आठ सत्रों में कोई मेजबान टी20 विश्व कप नहीं जीत सका है । सैमी को इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट में यह मिथक तोड़ने की उम्मीद है ।

पिछले आठ सत्रों में कोई मेजबान टी20 विश्व कप नहीं जीत सका है । सैमी को इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट में यह मिथक तोड़ने की उम्मीद है ।

श्रीलंका 2012 में कोलंबो में फाइनल में वेस्टइंडीज से हार गया था । जीत के लिये 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 101 रन पर आउट हो गई थी । चार साल बाद वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डंस पर इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार खिताब जीता । उस समय बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने चार लगातार छक्के लगाये थे ।

सैमी को पिछले साल वेस्टइंडीज का सीमित ओवरों का मुख्य कोच बनाया गया । उनके साथ खेल चुके जॉनसन चार्ल्स और आंद्रे रसेल ही इस टीम में हैं ।

सैमी ने कैरेबियाई मीडिया से कहा ,‘‘ हमें पता है कि विजयी टीम कैसे चुनी जाती है । हम पहले भी यह कर चुके हैं और इस बार भी टूर्नामेंट को लेकर काफी रोमांचित है । हमने तैयारी आस्ट्रेलिया में पिछले विश्व कप से ही शुरू कर दी थी ।’’

वेस्टइंडीज की टीम यूएई में हुए 2021 टी20 विश्व कप से ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी । वहीं आस्ट्रेलिया में 2022 में हुए टूर्नामेंट में भी निकोलस पूरन की कप्तानी वाली टीम मुख्य ड्रॉ के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी ।

पूरन पर इस बार कप्तानी का दबाव नहीं है और वह मध्यक्रम में ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं । उन्होंने आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिये 499 रन बनाये । मेजबान को सुनील नारायण की कमी खलेगी जिन्होंने आईपीएल में इस सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया है । सैमी उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदलने के लिये मना नहीं सके ।

वेस्टइंडीज को पापुआ न्यू गिनीया और युगांडा के खिलाफ ग्रुप सी के पहले दो मैच दो और नौ जून को खेलने हैं । इसके बाद न्यूजीलैंड से 13 जून को और अफगानिस्तान से 18 जून को मैच होगा । हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर आठ में पहुंचेंगी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\