WI vs SA: कैरेबियाई खिलाड़ियों ने COVID-19 परीक्षण नेगेटिव आने के बाद शुरू किया अभ्यास

स्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों के कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद उसकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले अभ्यास शिविर शुरू कर दिया है. तीस सदस्यीय टीम ने शुक्रवार और शनिवार को दो समूहों में अभ्यास किया.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया), 30 मई: वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों के कोविड—19 परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद उसकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले अभ्यास शिविर शुरू कर दिया है. तीस सदस्यीय टीम ने शुक्रवार और शनिवार को दो समूहों में अभ्यास किया. इससे पहले गुरुवार को परीक्षण किये गये थे जिसमें किसी भी खिलाड़ी को पॉजिटिव नहीं पाया गया था. पिछले सप्ताह जमैका के तेज गेंदबाज मा​रक्विन्हो ​माइंडले के कोविड—19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम छोटे समूहों में अभ्यास कर रही थी.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शनिवार को बयान में कहा, ''माइंडले का गुरुवार को आरटी पीसीआर परीक्षण नेगेटिव आया था. उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं हैं और वह टीम होटल में अलग थलग रह रहे हैं.'' मुख्य कोच फिल सिमन्स ने कहा कि उनकी टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से पहले अच्छी तैयारी करेगी.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने तेज गेंदबाज मिंडले के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद प्रशिक्षण शिविर रोका

उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि हमने पूर्ण अभ्यास शुरू कर दिया है. हम अब तक की तैयारियों से खुश हैं और हर कोई जानता है कि उसे क्या करने की जरूरत है.''

वेस्टइंडीज ने फरवरी में बांग्लादेश को उसकी धरती पर 2—0 से हराया था जबकि मार्च में श्रीलंका के खिलाफ उसकी श्रृंखला 0—0 से बराबर रही थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें