खेल की खबरें | वेस्टइंडीज को बांग्लादेश पर 112 रन की बढत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नॉर्थ साउंड, 18 जून (एपी) बांग्लादेश को 103 रन पर आउट करने के बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के 94 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली ।

नॉर्थ साउंड, 18 जून (एपी) बांग्लादेश को 103 रन पर आउट करने के बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के 94 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली ।

वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन चाय के बाद 265 रन पर आउट हो गई जिससे उसे पहली पारी में 162 रन की बढत मिली । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बांग्लादेश ने दूसरी पारी के दो विकेट 50 रन पर गंवा दिये थे । बांग्लादेश अभी भी 112 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट बाकी हैं ।

ब्रेथवेट ने पिछली आठ टेस्ट पारियों में पांचवीं बार अर्धशतक जमाया । वह अपने 11वें टेस्ट शतक की ओर बढ रहे थे लेकिन मध्यम तेज गेंदबाज खालिद अहमद ने नीचे जाती गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट कर दिया ।

सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज ने सिर्फ एन बोनेर का विकेट गंवाया था लेकिन नयी गेंद का सामना करते हुए बीच के सत्र में तीन और चाय के बाद नौ ओवर में चार विकेट गंवा दिये ।

जर्मेन ब्लैकवुड 139 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए जिन्हें अहमद ने ही पवेलियन भेजा । दसवें नंबर पर उतरे जी मोटी ने पदार्पण करते हुए 21 गेंद में नाबाद 23 रन बनाये ।

बांग्लादेश के लिये आफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 59 रन देकर चार विकेट लिये ।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बांग्लादेश के महमूदुल हसन 18 और नजमुल हुसैन शंटो आठ रन बनाकर खेल रहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\