देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 10 जुलाई पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

चार में से तीन निर्वाचन क्षेत्र राज्य के दक्षिणी हिस्से में हैं, जिनमें मानिकतला, रानाघाट दक्षिण और बगदाह शामिल हैं।

चौथा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर बंगाल का रायगंज है।

चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 10 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं।

निर्वाचन आयोग ने इन विधानसभा क्षेत्रों में बनाए 1,097 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की लगभग 70 कंपनी तैनात की हैं।

मतगणना 13 जुलाई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस