देश की खबरें | पश्चिम बंगाल हिंसा : सीबीआई ने मामले दर्ज किए, शनिवार से शुरू होगी जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आठ लोगों की हत्या की जांच की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार को मामले दर्ज किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल), 25 मार्च केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आठ लोगों की हत्या की जांच की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार को मामले दर्ज किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय एजेंसी को जांच की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिये जाने के शीघ्र बाद सीबीआई ने यह कदम उठाया।

अधिकारी कहा कि कोलकाता से सीबीआई अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार रात बीरभूम जिले के बोगतुई गांव पहुंचेगी, जहां 21 मार्च को बदमाशों ने 10 घरों में आग लगा दी थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। सीबीआई शनिवार से मामले की जांच शुरू करेगी।

उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सीबीआई को राज्य पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में लेने और सुनवाई की अगली तारीख पर प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

इससे पहले दिन में, सीबीआई की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएसएफएल) इकाई ने साक्ष्य एकत्र करने के लिए वारदात स्थल का दौरा किया। सीएफएसएल टीम के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हम अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। हम यहां अपनी जांच के तहत नमूने लेने आए हैं।’’

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गिरफ्तार किए गए अपने नेता एवं रामपुरहाट ब्लॉक-एक के पूर्व अध्यक्ष अनारुल हुसैन ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

हुसैन ने कहा, ‘‘दीदी (टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी) द्वारा मुझे ऐसा करने का निर्देश दिए जाने के बाद मैंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।’’

पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि हुसैन को तारापीठ के पास एक होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी पहले हुसैन को पकड़ने के लिए उनके आवास पर गए थे, लेकिन वह उस समय घर में मौजूद नहीं थे। स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू