देश की खबरें | पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षक भर्ती 'घोटाला': ईडी ने टीएमसी से निष्कासित नेताओं की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कथित स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा इकाई से निष्कासित नेताओं कुंतल घोष एवं शांतनु बनर्जी और एक अन्य व्यक्ति की 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल में कथित स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा इकाई से निष्कासित नेताओं कुंतल घोष एवं शांतनु बनर्जी और एक अन्य व्यक्ति की 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां बैंक खाते, शेयर, म्यूचुअल फंड, आवासीय फ्लैट और जमीन के रूप में हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 15.03 करोड़ रुपये है।

उसने आरोप लगाया कि इनका संबंध आरोपी व्यक्तियों घोष, बनर्जी और अयान सिल से है, जिन्होंने ‘‘प्राथमिक शिक्षक पदों के इच्छुक उम्मीदवारों से धन की अवैध वसूली में एजेंट के रूप में काम किया था।’’

प्रवर्तन निदेशालय ने पहले तीनों को गिरफ्तार किया था। सिल बनर्जी का कथित सहयोगी है।

टीएमसी के पूर्व नेता पार्थ चटर्जी, उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, टीएमसी विधायक एवं पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य और टीएमसी के शीर्ष नेताओं के करीबी माने जाने वाले सुजय कृष्ण भद्र को भी गिरफ्तार किया गया है।

ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद चटर्जी को भी टीएमसी ने निलंबित कर दिया गया था।

ईडी ने मामले में अब तक कुल चार आरोप पत्र दायर किए हैं, जबकि कुल 126.70 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त और कुर्क की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\