देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोपियों में से एक को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, नौ जुलाई सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोपियों में से एक को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिले में कैनिंग के धर्मटोला इलाके में सात जुलाई को अज्ञात व्यक्तियों ने स्थानीय पंचायत सदस्य स्वप्न माझी और उसके दो सहायकों भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू माझी को गोली मारी तथा बाद में धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गयी।

टीएमसी सांसदों और विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तीनों मृतकों के परिजन से मुलाकात की और उन्हें प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की मदद दी। इस दौरान, पार्टी नेताओं ने मामले में भाजपा की संलिप्तता का भी आरोप लगाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताबुद्दीन शेख ने हत्यारों को पीड़ित व्यक्तियों के बारे में कथित तौर पर सूचना मुहैया करायी थी। उसे शुक्रवार रात को कुलतुली पुलिस थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति इस मामले की प्राथमिकी में नामजद एक अन्य आरोपी का भाई है। उन्होंने बताया कि उसका उसके मोबाइल टावर की लोकेशन के जरिए पता लगाया गया और बारुईपुर पुलिस द्वारा हत्या की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष कार्य बल का गठन करने के कुछ घंटों बाद उसे पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आफताबुद्दीन मुख्य संदिग्धों में से एक है। वह बुधवार से समय-समय पर माझी के बारे में सूचना दे रहा था। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि माझी के भाई ने रफीकुल सरदार, बसीर शेख, बापी मंडल, जलालुद्दीन अखंड, अब्दुल्ला मंडल और अली हुसैन लसकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\