देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : मोहम्मद सलीम एक बार फिर से माकपा के राज्य सचिव चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद सलीम को मंगलवार को सर्वसम्मति से एक बार फिर से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई का राज्य सचिव चुन लिया गया। माकपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 25 फरवरी मोहम्मद सलीम को मंगलवार को सर्वसम्मति से एक बार फिर से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई का राज्य सचिव चुन लिया गया। माकपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

माकपा नेता के मुताबिक हुगली जिले के दानकुनी में चल रहे पार्टी के 27वें सम्मेलन में सर्वसम्मति से 80 सदस्यीय राज्य समिति का चुनाव किया गया। उन्होंने बताया कि 80 सदस्यों में 14 महिलाएं हैं।

माकपा नेता ने बताया कि सलीम को लगातार दूसरी बार पार्टी का राज्य सचिव चुना गया है।

उन्होंने बताया कि माकपा की राज्य समिति के लिए चुने गए लोगों में 11 नए चेहरे हैं।

माकपा का चार दिवसीय राज्य सम्मेलन बृहस्पतिवार को संपन्न होगा।

सलीम ने सोमवार को कहा था कि सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की राजनीति में मौजूदा चुनौतियों, लोगों की समस्याओं, बेरोजगारी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\