देश की खबरें | पश्चिम बंगाल लॉकडाउन: पूर्व रेलवे ने रद्द की स्पेशल ट्रेनें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व रेलवे (ईआर) ने पश्चिम बंगाल के कुछ स्टेशनों से 29 जुलाई को प्रस्थान करने और पहुंचने वाली विशेष ट्रेनों को शनिवार को रद्द कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 25 जुलाई पूर्व रेलवे (ईआर) ने पश्चिम बंगाल के कुछ स्टेशनों से 29 जुलाई को प्रस्थान करने और पहुंचने वाली विशेष ट्रेनों को शनिवार को रद्द कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लागू लॉकडाउन के कारण यह निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के चलते बिहार विधानसभा का 3 दिवसीय सत्र 3 अगस्त से पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में कियाआयोजित जाएगा: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ईआर के एक अधिकारी ने बताया कि 28 जुलाई को नयी दिल्ली से चलकर हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 02302 और 29 जुलाई को वापसी करने वाली ट्रेन संख्या 02301 रद्द कर दी गई है।

इसी प्रकार 27 और 29 जुलाई को सियालदह-न्यू अलीपुरदुआर विशेष ट्रेन संख्या 02377 रद्द कर दी गई है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, मुंबई में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की.

अधिकारी ने कहा कि ट्रेन संख्या 02378 न्यू अलीपुरदुआर-सियालदह विशेष ट्रेन 28 और 30 जुलाई को नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि सियालदह-भुवनेश्वर (02201) और भुवनेश्वर-सियालदह (02202) विशेष ट्रेन 27 और 28 जुलाई को नहीं चलेगी।

अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-पटना (02203) और पटना-हावड़ा (02204) विशेष ट्रेन 29 जुलाई को रद्द रहेगी।

उन्होंने कहा कि पटना-शालीमार (02214) और शालीमार-पटना (02213) विशेष ट्रेन 28 और 29 जुलाई को नहीं चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now