देश की खबरें | रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करे पश्चिम बंगाल सरकार: राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को निर्देश दिया है कि वह राज्य में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए। एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

कोलकाता, तीन अप्रैल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को निर्देश दिया है कि वह राज्य में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए। एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

बोस ने सरकार को किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए पर्याप्त बल तैनात करने का भी निर्देश दिया।

राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्सव में किसी भी तरह से बाधा न आए, राज्यपाल ने राज्य सरकार को सख्त सलाह दी है कि वह पूरे राज्य में रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार को यह सलाह भी दी गई है कि वह राज्य के किसी भी हिस्से में किसी भी अप्रिय घटना के बारे में राजभवन को तत्काल सूचित करे।’’

रामनवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी समुदायों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान दिए बिना रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं।

भाजपा पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए बनर्जी ने इसे एक "जुमला" संगठन बताया आर कहा कि इसका एकमात्र एजेंडा देश को धर्म के आधार पर बांटना है।

बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, "मैं सभी समुदायों से रामनवमी के दौरान शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील करती हूं।।"

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप किसी भी दंगे में शामिल न हों... याद रखें, यह उनकी योजना है। पश्चिम बंगाल में हम रामकृष्ण, विवेकानंद की शिक्षाओं का पालन करते हैं, न कि जुमला पार्टी की।’’

उन्होंने कहा, "याद रखें कि धर्म व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए होते हैं। सिख कृपाण लेकर रैलियां निकालते हैं - आप भी रैलियां निकाल सकते हैं, लेकिन आपको पुलिस के प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए और परेशानी नहीं पैदा करनी चाहिए।"

बनर्जी ने कहा कि वह नौ अप्रैल को जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने संबंधी अफवाह का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘उन्होंने अफवाह फैलाई कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे डिजिटल मीडिया का उपयोग करके ऐसी फर्जी बातें फैला रहे हैं। हमने एफआईआर दर्ज कराई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू