देश की खबरें | पश्चिम बंगाल सरकार सितंबर के लॉकडाउन के बारे में केंद्र के साथ चर्चा करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में सितंबर में कुछ दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने के मुद्दे पर केंद्र से चर्चा करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 30 अगस्त पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में सितंबर में कुछ दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने के मुद्दे पर केंद्र से चर्चा करेगी।

केंद्र ने ‘अनलॉक 4’ के तहत बिना किसी पूर्व विचार-विमर्श के राज्यों को निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर कहीं भी लॉकडाउन लगाने की अनुमति नहीं दी है।

यह भी पढ़े | Bhupesh Baghel के दो कर्मी पाए गए COVID-19 से संक्रमित, मुख्यमंत्री चार दिन तक रहेंगे पृथक-वास में.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि राज्य में सात, 11, और 12 सितंबर को पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा ।

‘अनलॉक 4’ देशभर में एक सितंबर से प्रभाव में आएगा ।

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: राहुल गांधी ने भारतीय शतरंज टीम को शुभकामनाएं दीं.

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हम लोग केंद्र सरकार से इस संबंध में चर्चा करेंगे और फिर फैसला करेंगे।’’

‘अनलॉक 4’ के नियमों के मुताबिक राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के संबंधित जिले की वेबसाइट पर निषिद्ध क्षेत्रों की जानकारी देनी होगी और यह सूचना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ भी साझा करनी होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\