देश की खबरें | पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों को अक्टूबर में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा कराने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य विश्वविद्यालयों को एक से 18 अक्टूबर के बीच अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने को कहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 31 अगस्त पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य विश्वविद्यालयों को एक से 18 अक्टूबर के बीच अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने को कहा।

कुलपतियों की शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ हुई डिजिटल बैठक में शामिल रहे उच्च शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश की पृष्ठभूमि में सर्वसम्मति से एक अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को पूरा कराने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े | Grenade Attack in J&K’s Baramulla: बारामूला में सेना के काफिले पर ग्रेनेड अटैक, छह नागरिक घायल- देखें Video.

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 28 अगस्त के आदेश में स्पष्ट किया था कि राज्य और विश्वविद्यालय 30 सितंबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षा कराए बिना छात्रों को प्रोन्नत नहीं कर सकते हैं।

हालांकि, न्यायालय ने कहा कि अगर राज्य सरकार 30 सितंबर तक परीक्षा नहीं कराती है तो उसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पास जाना होगा।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ाया गया, मेट्रो रेल सेवा का संचालन 8 सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से होगा शुरू.

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा कराने के तरीके मसलन कोविड-19 नियमावली के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा कराने पर फैसला संबंधित विश्वविद्यालय सभी हितधारकों से चर्चा करके लेंगे।

बैठक में यह भी फैसला किया गया कि यादवपुर विश्वविद्यालय और प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के कला और विज्ञान संकाय द्वारा पहले ही 80:20 मूल्यांकन मापदंड (पूर्व के सेमेस्टर पर अंक देने की व्यवस्था) के आधार पर घोषित परीक्षा अब वैध नहीं होगी और इन विश्वविद्यालयों को भी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा करानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड