देश की खबरें | पश्चिम बंगाल: बारासात के निकट पेंट फैक्टरियों में लगी भीषण आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में पेंट की कुछ फैक्टरियों और उनके गोदामों में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 21 जून पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में पेंट की कुछ फैक्टरियों और उनके गोदामों में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कदम्बगाछी पंचायत के अंतर्गत बामुनमोरा क्षेत्र में पेंट-निर्माण इकाइयों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को लगाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, “आग शाम करीब साढ़े सात बजे लगी। फैक्टरी के अंदर अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली। दमकल की 20 गाड़ियां और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर हैं।”

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक रणवीर कुमार ने कहा, “हमारे अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। एहतियात के तौर पर इलाके को खाली करा दिया गया है।”

अधिकारियों ने बताया कि बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी मौके पर हैं और स्थिति का जायजा ले रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\