देश की खबरें | पश्चिम बंगालः अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट; पांच लोगों की मौत, सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 16 मई पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राज्य के पर्यावरण मंत्री मानस रंजन भूइयां ने विस्फोट की पुष्टि की है और इस धमाके में लोगों की मौत होने पर दुख प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए कदम उठायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों से उनके क्षेत्र में चल रहे किसी भी अवैध पटाखा फैक्टरी के बारे में सूचित करने की अपील करते हैं... हम ऐसी इकाइयों के विरुद्ध कड़े कदम उठायेंगे।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट ‘इतना जबर्दस्त था’ कि जिस आवास में यह फैक्टरी चल रही थी, वह ढह गया।

अधिकारियों ने पहले मरने वाले लोगों की संख्या तीन बताई थी, लेकिन और घायलों के दम तोड़ने के साथ मृतक संख्या बढ़ गयी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह (विस्फोट) एक मकान के अंदर हुआ, जहां पटाखे की फैक्टरी चल रही थी। इस मामले में जांच की जा रही है।’’

ग्रामीणों ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पूरा मकान ‘युद्ध क्षेत्र’ जैसा नजर आ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी