देश की खबरें | पश्चिम बंगाल ने बांग्लादेशी कैदियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल जेल विभाग ने अपनी कैद की अवधि पूरा कर चुके करीब 650 बांग्लादेशी कैदियों को स्वदेश भेजने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 सितंबर पश्चिम बंगाल जेल विभाग ने अपनी कैद की अवधि पूरा कर चुके करीब 650 बांग्लादेशी कैदियों को स्वदेश भेजने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये बांग्लादेशी नागरिक राज्य की विभिन्न जेलों में कैद हैं।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: पुणे में भारी बारिश, मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना.

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जेलों में भीड़भाड़ कम करने के लिये विभाग द्वारा उठाये गये कई कदमों में यह भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जिन बांग्लादेशी कैदियों ने अपनी कैद की अवधि पूरी कर ली है, उन्हें उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना, कहा- मेरी बेटियों की शादी के पैसे खा गया कमलनाथ.

उन्होंने बताया कि राज्य गृह विभाग और विदेश मंत्रालय के बीच इस संबंध में आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें से ज्यादातर कैदियों ने कुछ महीने पहले ही अपने कैद की अवधि पूरी कर ली है। लेकिन कोविड-19 स्थिति और लॉकडाउन के चलते प्रक्रिया नहीं शुरू की जा सकी।

जेल विभाग सूत्रों के मुताबिक करीब 950 बांग्लादेशी कैदी राज्य की विभिन्न जेलों में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\